Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका

AAI Apprentice Recruitment : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:19 PM

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

AAI NER Apprentice : सरकारी क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के क्षेत्रीय मुख्यालय, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (NER), गुवाहाटी ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड (ITI) अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को उत्तर-पूर्व भारत के विभिन्न हवाई अड्डों पर एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में चार वर्षीय नियमित बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन

भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू

PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन

रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन वर्षीय नियमित डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, ट्रेड (ITI) अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

इस भर्ती की एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2024 या उसके बाद अपनी डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई पूरी की हो। 2024 से पहले उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन

उम्मीदवारों को 15,000 रुपये तक स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान आकर्षक मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जिसमें 8,850 रुपये AAI और 6,150 रुपये भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दिए जाएंगे।

डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 6,550 रुपये AAI और 5,450 रुपये सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे। वहीं, ट्रेड (ITI) अप्रेंटिस को 9,600 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलेगा।

यह अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं को एयरपोर्ट संचालन और विमानन क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देगा, जिससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं भी बेहतर होंगी।

Aai ner apprentice recruitment 2026 graduate diploma iti eligibility stipend training

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:19 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.