UGC NET June 2026: यूजीसी नेट का रजिस्ट्रेशन आज रात बंद, रात 11.50 बजे से पहले भरें फॉर्म, NTA का अलर्ट

UGC NET Registration Update: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दिया है। सभी उम्मीदवारों के पास रात 11.50 बजे तक आवेदन करने का आखिरी मौका है।
NTA UGC NET online registration 2026
UGC NET June Exam 2026 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UGC NET Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें फॉर्म भरने का फिर से मौका दिया जा रहा है। उम्मीदवारों के लिए आज रात 11.50 बजे तक आवेदन करने का आखिरी मौका है।

जिन अभ्यार्थियों का आवेदन अभी तक नहीं हुआ है, वे यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार किसी भी कारण आवेदन नहीं कर पाए हैं एनटीए ने उन्हें फॉर्म भरने के लिए राहत देते हुए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अब 24 मई यानी आज रात का टाइम दिया गया है।

एनटीए का नया शेड्यूल जारी

आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की ओर से लगातार मिल रहे अनुरोधों के आधार पर एनटीए ने तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। सभी उम्मीदवार 24 मई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। एनटीए द्वारा जारी नोटिस में पहले बताया गया था कि आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मई 2026 थी जिसे बढ़ाकर 24 मई 2026 रात 11.50 बजे कर दी गई है। वहीं फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख 24 मई 2026 रात 11.50 बजे तक है।

यूजीसी नेट के द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए भी नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवार 26 मई से 28 जून 2026 रात 11.50 तक अपने आवेदन पत्रों में बदलाव कर सकते है।

एनटीए ने सभी आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की दिक्कत से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

इस दौरान अगर किसी भी उम्मीदवार के आवेदन फॉर्म भरने में कोई दिक्कत आ रही है, तो उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/ 011-69227700 या ई-मेल के जरिए ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते है।

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा ।
  • इसके बाद UGC NET Registration लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म को भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फॉर्म को ध्यान पूर्वक चेक करके सबमिट कर दें।
Navbharat Live
navbharatlive.com