सरकारी नौकरी का मौका : UPSC में 462 पदों पर निकाली गई भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

यूपीएससी की ओर से 462 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। कैंडिडेटअधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2025 है।
यूपीएससी में 462 पदों पर निकाली गई भर्तियां
यूपीएससी में 462 पदों पर निकाली गई भर्तियां
Published on
Updated on

करिअर डेस्क: यदि आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो तैयार हो जाइए। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रेजुएट युवाओं के लिए 462 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कैंडिडेट 3 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे और निर्धारित तिथि के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट 4 जुलाई तक आवेदन फॉर्म को प्रिंट कर सकते हैं।

यूपीएससी की ओर से निकाली गई भर्तियों में उप अधीक्षक बागवानी विशेषज्ञ, कंपनी अभियोजक, सहायक निदेशक, उप वास्तुकार, विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर, उप सहायक निदेशक (गैर-चिकित्सा) और उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी) सहित पदों पर आवेदन लिए जाएंगे। सभी के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। यूपीएससी की यह भर्ती लेवल-8 पे-मैट्रिक्स के तहत होगी जिसमें सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट को प्रारंभिक वेतन के रूप में करीब 47,600 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन के लिए जरूरी

यूपीएससी भर्ती में कई सारे पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। इसमें संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या उससे हायर एजुकेशन में योग्यता होनी जरूरी है। इन पदों पर बी.ई/बी.टेक, एम.एससी, बी.ए, एमबीबीएस, एमएस/एमडी/एमसीएच/डीएम, डीएनबी, एम.फिल और पीएचडी होल्डर आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता पदों के मुबातिक अलग-अलग हो सकती है। कैंडिडेट यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में पदों के लिए निर्धारित योग्यता की डीटेल दी गई है।

आवेदन के लिए न्यूतनतम आयु

यूपीएससी के 462 पदों के लिए निकाली गई भर्ती में कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। हालांकि विभिनन पदों के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसके साथ ही आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST/OBC/PwBD को सरकार के तय नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूटा दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 25 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। इसके साथ ही महिला, एससी, एसटी एवं PwBD कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए यह निशुल्क है।

कैंडिडेट ऐसे करें अप्लाई

  • कैंडिडेट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर कैंडिडेट मोबाइल या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई जानकारी भरने के साथ डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट कर दें और उसका PDF प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com