UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
UPSC CSE Prelims Exam Date: यूपीएससी सिविल सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा कल यानी 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस साल करीब 8.19 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे है।
- Written By: यति सिंह
कल होगा UPSC प्रीलिम्स का महासंग्राम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
UPSC CSE Prelims 2026 Update: यूपीएससी सिविल सेवा के प्रीलिम्स परीक्षा कल यानी 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस साल करीब 8.19 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे है। यूपीएससी की तरफ से सभी परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया है। और सभी उम्मीदवारों को टाइम पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है।
इस परीक्षा में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। यूपीएससी आयोग द्वारा परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। आयोग द्वारा प्राप्त सूचना में ये साफ स्पष्ट है कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरण ले जाना पूरी तरह से मना है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा।
दो शिफ्ट में कराई जाएगी परीक्षा
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन पेपर-1 सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। जबकि सीसैट पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित कराया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की आवश्यकता होगी।
सम्बंधित ख़बरें
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
PDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की
खबरों के अनुसार इस साल यूपीएससी पहली बार सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा। इससे उम्मीदवारों को अपने संभावित अंकों का अनुमान पता करने में मदद मिलेगी।
परीक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी दिशा-निर्देश
1. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी साथ में जरूर ले जाएं।
2. एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।
3. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है।
4. परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
5. एडमिट कार्ड पर फोटो साफ न हो तो पासपोर्ट साइज फोटो साथ में रखें।
यह भी पढ़ें: High Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
नए परीक्षा केंद्र जोड़ा गया
यूपीएससी ने इस बार 3 नए एग्जाम सेंटर को जोड़ा है। इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ को नए परीक्षा केंद्र के रूप में जोड़ा गया है। यूपीएससी ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़ाकर 83 कर दी है। आयोग के अनुसार 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने इन नए परीक्षा केंद्रों का चयन किया है। सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। सभी उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
