Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी पुलिस SI भर्ती रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ कितनी गई और आगे क्या होगा

UP Police SI Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ देख सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 08, 2026 | 05:30 PM

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

UP SI Cut Off 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। मई महीने में डीवी और पीएसटी जबकि जून में पीईटी आयोजित किया जाएगा।

यूपी पुलिस SI भर्ती के रिजल्ट जारी

इस बार सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा रही है। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 369.87854 अंक तय की गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 360.50336 अंक रही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 364.41142 अंक रही, वहीं महिला वर्ग के लिए 353.22001 अंक तय किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

Ghaziabad Pink Booth: पिंक बूथ के बाहर घायल युवक की मदद न मिलने पर मौत, महिला पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप

IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन

ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

ओबीसी वर्ग की कटऑफ 364.56024 अंक रही, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 353.76545 अंक निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कटऑफ 350.91474 अंक और महिला वर्ग के लिए 337.94120 अंक रही। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 334.65475 अंक और महिला उम्मीदवारों के लिए 306.91905 अंक तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या AI खत्म कर देगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग? जानिए भविष्य में किन स्किल्स वालों की रहेगी सबसे ज्यादा मांग

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार 14 मई 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और UP Police SI Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद लॉगिन डिटेल भरकर परिणाम डाउनलोड किया जा सकता है। कटऑफ पीडीएफ भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, क्योंकि अगले चरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

Up police si result 2026 cut off released category wise check uppbpb gov in final answer key

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Career News
  • Job In UP
  • UP Police News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.