Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP Job Fair 2026: यूपी के कई जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, 4856 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

UP Job Fair 2026 : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मई 2026 के दौरान बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में करीब 4856 पदों पर भर्ती होगी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 16, 2026 | 06:52 PM

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Uttar Pradesh Rozgar Mela : उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के कई जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मिलने और मौके पर इंटरव्यू देकर नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के अमरोहा, प्रतापगढ़, जौनपुर, आगरा, हापुड़, झांसी, मऊ, बलरामपुर समेत कई जिलों में मई महीने के दौरान रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों के जरिए कुल 4856 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार पाने का बड़ा मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

रोजगार मेलों की शुरुआत 16 मई 2026 से होगी। इस दिन अमरोहा में करीब 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद 18 से 21 मई तक प्रतापगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन होगा, जहां 250 पदों पर भर्ती होगी। 18 मई को जौनपुर और झांसी में भी जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे। जौनपुर में 304 और झांसी में 327 रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन

AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

वहीं 19 मई को आगरा में 275 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। 20 मई को हापुड़ में सबसे बड़ा रोजगार मेला आयोजित होगा, जहां 1972 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आगरा, मऊ और बलरामपुर में भी भर्ती अभियान चलाया जाएगा। 21 मई को चित्रकूट में 172 पदों के लिए रोजगार मेला लगेगा, जबकि 22 मई को भदोही और बांदा में भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। बांदा में अकेले 550 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती शुरू, 11 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड सीवी लेकर जाना होगा।

आवेदन के लिए उम्मीदवार यूपी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए मौके पर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Up job fair 2026 employment mela vacancy registration dates district wise details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 06:52 PM

Topics:  

  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.