SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में कंकुरेंट ऑडिटर भर्ती शुरू, 11 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

SBI Recruitment 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SBI has started recruitment for Concurrent Auditor posts, and candidates can apply online till June 11, 2026.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

SBI Concurrent Auditor Vacancy : सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। State Bank of India ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती में अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंकुरेंट ऑडिटर का मुख्य काम बैंक शाखाओं में होने वाले लेन-देन, रिकॉर्ड और बैंकिंग प्रक्रियाओं की नियमित जांच करना होता है। ऐसे में बैंकिंग नियमों और ऑडिट प्रक्रिया की अच्छी समझ रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए बेहतर माने जाएंगे।

SBI ने कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर भर्ती शुरू की

इस भर्ती में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 14 मई 2026 के आधार पर की जाएगी और किसी भी वर्ग को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद इंटरव्यू आयोजित होगा।

अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का बैंकिंग अनुभव और प्रोफाइल मजबूत होगा, उन्हें इंटरव्यू में प्राथमिकता मिल सकती है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी।

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका

सैलरी की बात करें तो अलग-अलग ग्रेड के अनुसार वेतन तय किया गया है। MMGS-III ग्रेड के उम्मीदवारों को 45 हजार रुपये प्रतिमाह, SMGS-IV को 50 हजार रुपये, SMGS-V को 65 हजार रुपये और TEGS-VI ग्रेड के उम्मीदवारों को 80 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कंकुरेंट ऑडिटर पदों पर आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है। बैंकिंग सेक्टर में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर मानी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com