UP DElEd Admission 2026: 15 जून से शुरू होंगे आवेदन, 16 जुलाई को आएगी मेरिट लिस्ट, जानें पूरा शेड्यूल
UP DElEd Admission : यूपी डीएलएड (DElEd) 2026 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार 8 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जाएगी।
- Written By: हितेश तिवारी
यूपी डीएलएड 2026 एडमिशन (फोटो - गूगल इमेज)
UP DElEd Registration : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने यूपी डीएलएड (Diploma in Elementary Education) 2026 एडमिशन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई और आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर उसका प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है। हर साल लाखों अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक बनने के उद्देश्य से इस कोर्स में प्रवेश लेते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है।
यूपी डीएलएड (DElEd) 2026 में एडमिशन प्रक्रिया 15 जून से शुरू
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जुलाई 2026 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। पहले चरण की काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस वर्ष प्रदेश के सरकारी और निजी डीएलएड संस्थानों में लगभग 2.39 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
UPSSSC Recruitment 2026: फॉरेंसिक लैब में 208 पदों पर भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी, आज से शुरू हुए आवेदन
ICAI Campus Placement 2026: 78 कंपनियों में 5,339 नौकरियां, 29 शहरों में होगा उम्मीदवारों का कैंपस इंटरव्यू
JKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी
इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (CTE) वाराणसी और प्रदेश के विभिन्न निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, जिसमें 10वीं, 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की रैंकिंग तय की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: 167 सफाई सेवक और माली पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
डीएलएड 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंकों के साथ पात्र माना जाएगा। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी जानकारी भरनी होगी, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करना होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
