UP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
UP B.Ed Entrance Exam 2026 : उत्तर प्रदेश बी.एड प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के तहत पांच जिलों में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 30,286 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
यूपी बी.एड प्रवेश परीक्षा (फोटो - गूगल इमेज)
UP BEd Admission Test : उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस परीक्षा की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को सौंपी गई है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय को लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है।
इन पांच जिलों में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 30,286 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक 17,881 परीक्षार्थी लखनऊ जिले में पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में B.Ed परीक्षा कल, 30,286 अभ्यर्थी होंगे शामिल
परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्र अधीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी जरूरी निर्देश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Hansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने पर जोर दिया। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी और सभी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक जांच भी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
परीक्षा केंद्र जाने से पहले जानें ये जरूरी गाइडलाइन
विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, उसकी फोटोयुक्त प्रति और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को केवल काले बॉल प्वाइंट पेन से ओएमआर शीट भरनी होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार के कागज को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
