युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, EPFO में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 230 पदों पर निकली भर्ती

Union Public Service Commission : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यूपीएससी ने ईपीएफओ में 230 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 22 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, EPFO में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 230 पदों पर निकली भर्ती
कॉन्सेप्ट इमेज
Published on
Updated on

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)में 230 पदों के लिए  योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू हो गया है। इन पदों पर भर्ती श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लिए की जाएगी। इसके लिए 22 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएससी ईपीएफओ 2025 अधिसूचना www.upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) प्रवर्तन अधिकारी (ईओ)/लेखा अधिकारी (एओ) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी) के पदों के लिए यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी।

पद का नाम

  • प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), लेखा अधिकारी (एओ), और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (एपीएफसी)
  • रिक्तियां: 230
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 22 अगस्त 2025

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण
  • भाषा: अंग्रेजी और हिंदी
  • वेतन: ₹43,600 से ₹55,200
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.upsc.gov.in

यूपीएससी ईपीएफओ 2025 महत्वपूर्ण तारीख

संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक यूपीएससी ईपीएफओ अधिसूचना 2025 के साथ भर्ती का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। ईपीएफओ परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु पंजीकरण विंडो 22 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी। जैसी कि उम्मीद थी, परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी ईपीएफओ रिक्तियां 2025

यूपीएससी ईपीएफओ अधिसूचना 2025 के जारी होने के साथ ही पुष्टि की गई रिक्तियों की घोषणा कर दी गई है। इस बार, ईओ/एओ के लिए 156 और एपीएफसी पदों के लिए 74 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो One Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और ईपीएफओ भर्ती के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अनुभव जैसी जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com