UGC Scholarship 2026: इकलौती बेटी को PG पढ़ाई के लिए मिलेंगे ₹72,400, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
PG Scholarship : उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही इकलौती बेटियों के लिए UGC की पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप योजना बड़ी मदद साबित हो सकती है। इस योजना के तहत 72,400 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- Written By: हितेश तिवारी
UGC इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप योजना (फोटो - गूगल इमेज)
Indira Gandhi Scholarship : उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा ‘पोस्ट ग्रेजुएट इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड’ योजना संचालित की जा रही है।
इस योजना के तहत उन छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रही हैं।
योजना का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक चिंताओं से मुक्त रखते हुए उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। हर वर्ष हजारों छात्राएं इस योजना का लाभ उठाती हैं और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
इकलौती बेटी को PG पढ़ाई के लिए मिलेंगे ₹72,400
इस स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 36,200 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता लगातार दो वर्षों तक मिलती है, जिससे कुल 72,400 रुपये की राशि लाभार्थी को प्राप्त होती है। यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रा के आधार लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है।
योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें परिवार की वार्षिक आय को लेकर कोई शर्त निर्धारित नहीं की गई है। यानी पात्रता पूरी करने वाली छात्राएं आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना आवेदन कर सकती हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग 3,000 नई छात्राओं को इस छात्रवृत्ति के लिए चुना जाता है।
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का अपने माता-पिता की इकलौती संतान होना आवश्यक है। जिन परिवारों में केवल बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है, वे भी पात्र माने जाते हैं। इसके अलावा जुड़वां बेटियां भी आवेदन कर सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया सतर्क
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें
आवेदन के समय छात्रा की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए और वह किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में नियमित एवं पूर्णकालिक गैर-व्यावसायिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम जैसे एमए, एमएससी या एमकॉम के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हो।
इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ जैसे प्रोफेशनल कोर्स तथा डिस्टेंस एजुकेशन या ओपन लर्निंग से पढ़ाई करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
