UCO Bank Recruitment 2026: बैंक में मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती, AI/ML और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के लिए मौका

UCO Bank Vacancy : यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026-27 के तहत 20 मैनेजर पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानें योग्यता, वेतन, शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तारीख।
UCO Bank has announced 20 Manager-level Specialist Officer vacancies in AI/ML and Cyber Security.
यूको बैंक(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

UCO Bank Jobs 2026 : यूको बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए मैनेजर-एआई/एमएल इंजीनियर और मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के कुल 20 पद भरे जाएंगे। दोनों पद एमएमजीएस-II श्रेणी के हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, समूह चर्चा और/या साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

यूको बैंक में मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती

मैनेजर-एआई/एमएल इंजीनियर के 10 पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई एवं एमएल या डेटा साइंस में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक की डिग्री जरूरी है। एमसीए, एमई या एमटेक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। एआई, जनरेटिव एआई, एनएलपी या मशीन लर्निंग से जुड़े प्रमाणपत्र रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है। वहीं, मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के 10 पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। साइबर सिक्योरिटी में निर्धारित प्रमाणपत्र और कम से कम तीन साल का अनुभव भी जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026

चयनित उम्मीदवारों को एमएमजीएस-II वेतनमान के तहत 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ भी मिलेंगे। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित है।

चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि एक साल होगी और उन्हें दो लाख रुपये का सेवा बांड देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यूको बैंक की वेबसाइट uco.bank.in के करियर सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें, रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 है। यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।

UCO Bank has announced 20 Manager-level Specialist Officer vacancies in AI/ML and Cyber Security.
IIM Indore Recruitment 2026: 107 पदों पर भर्ती, BTech और ITI वालों के लिए भी मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com