IIM Indore Recruitment 2026: 107 पदों पर भर्ती, BTech और ITI वालों के लिए भी मौका, 7 सितंबर तक करें आवेदन

IIM Indore Vacancy : आईआईएम इंदौर में 107 पदों पर प्रोजेक्ट आधारित भर्ती निकली है। BTech, ITI और अनुभवी प्रोफेशनल्स 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
IM Indore has announced 107 project-based vacancies.
IIM इंदौर(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

IIM Jobs : आईआईएम इंदौर ने प्रोजेक्ट आधारित भर्ती 2026 के तहत कुल 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में प्रोजेक्ट मैनेजर, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन एक्सपर्ट, कंसल्टेंट, टेक्निकल एक्सपर्ट और बीटेक इंजीनियर/आईटीआई प्रोफेशनल जैसे पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 90 पद बीटेक इंजीनियर और आईटीआई प्रोफेशनल के लिए हैं।

प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए 1, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन एक्सपर्ट के लिए 2, कंसल्टेंट के लिए 4 और टेक्निकल एक्सपर्ट के लिए 10 पद हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में पीएचडी/पोस्टग्रेजुएट डिग्री और 10 साल से ज्यादा का अनुभव मांगा गया है। वहीं एक्सपर्ट और कंसल्टेंट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र की उच्च शैक्षणिक योग्यता और अनुभव जरूरी है।

IIM इंदौर में 107 पदों पर भर्ती

बीटेक इंजीनियर/आईटीआई प्रोफेशनल के 90 पद इस भर्ती का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। इसके लिए बीटेक के तीसरे या चौथे वर्ष में पढ़ रहे छात्र, नए ग्रेजुएट और अनुभवी आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का अनुभव 0 से 3 साल तक होना चाहिए। इस पद पर शुरुआती कार्यकाल 3 महीने का होगा, जिसे जरूरत के अनुसार 2 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर और मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन एक्सपर्ट का कार्यकाल 7 महीने तक रहेगा। कंसल्टेंट और टेक्निकल एक्सपर्ट के लिए शुरुआती कार्यकाल 4 महीने का होगा, जिसे 7 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। चयन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा या तकनीकी मूल्यांकन और फिर इंटरव्यू कराया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरकर अपना अपडेटेड सीवी, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ईमेल के जरिए amrut1ia@iimidr.ac.in पर भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन भेजने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए पदवार योग्यता और अनुभव की शर्तों को ध्यान से जांच लें। अधूरे आवेदन या जरूरी दस्तावेजों के बिना भेजे गए फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भर्ती प्रोजेक्ट आधारित है, इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद के कार्यकाल और शर्तों को भी जरूर समझ लें।

IM Indore has announced 107 project-based vacancies.
रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, तमिलनाडु के 50 ITI में शुरू होंगे AI और मशीन लर्निंग कोर्स, संवरेगा युवाओं का भविष्य
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com