UKPSC Veterinary Officer Recruitment 2026: पशुचिकित्सा अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती, 14 सितंबर तक करें आवेदन

Veterinary Officer Vacancy : UKPSC ने पशुचिकित्सा अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। बीवीएससी एंड एएच डिग्रीधारी उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
UKPSC has announced recruitment for 20 Veterinary Officer posts.
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

UKPSC Veterinary Officer Jobs : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पशुपालन विभाग में पशुचिकित्सा अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 है। भर्ती में 13 पद सामान्य उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि बाकी पद आरक्षित वर्गों के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा पांच बैकलॉग पद भी शामिल हैं। आयोग ने कहा है कि जरूरत के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

पशुचिकित्सा अधिकारी के 20 पदों पर भर्ती

पशुचिकित्सा अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Veterinary Science and Animal Husbandry (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार का उत्तराखंड पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है। पशु चिकित्सा विज्ञान में पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा या अन्य उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

इसके अलावा प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल की सेवा या NCC का B/C प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता मिलेगी। उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

14 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं

लिखित परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे और कुल 800 अंक होंगे। पहले पेपर में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। दूसरे पेपर में पशुचिकित्सा विज्ञान से 150 प्रश्न 300 अंकों के होंगे। तीसरे पेपर में पशु विज्ञान से 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह भी 300 अंकों का होगा।

दूसरे और तीसरे पेपर के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए 166.36 रुपये, SC/ST के लिए 76.36 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 16.36 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।

UKPSC has announced recruitment for 20 Veterinary Officer posts.
RRC WR Recruitment: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में 64 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com