JKPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर निकली वैकेंसी, 31 अगस्त तक करें आवेदन, जाने सैलरी

JKPSC Assistant Professor Vacancy: JKPSC ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है, चयन पर 57,000 रुपये वेतन मिलेगा।
JKPSC Assistant Professor Vacancy
JKPSC ने उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्तीसोर्स-सोशल मीडिया
Updated on

JKPSC Teaching Jobs 2026: जम्मू-कश्मीर में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के 70 बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री तथा UGC-NET, CSIR-NET या समकक्ष SLET/SET योग्यता होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-10 के तहत 57,000 रुपये प्रारंभिक वेतन समेत आकर्षक वेतनमान मिलेगा।

JKPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर भर्ती

जेकेपीएससी की ओर से जिन विषयों के आधार पर 70 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें अंग्रेजी साहित्य के 1, गणित के 1, रसायन विज्ञान के 2, समाजशास्त्र के 1, राजनीति विज्ञान के 23, भू-विज्ञान के 1, फारसी के 1, अरबी के 1, पंजाबी के 6, मानव-विज्ञान के 3, क्लिनिकल बायो-केमिस्ट्री के 1,

पोषण के 1, जल प्रबंधन के 2, कश्मीरी के 3, कृषि तकनीक के 2, फंक्शनल इंग्लिश के 2, औद्योगिक रसायन विज्ञान के 1, इस्लामिक अध्ययन के 1, संगीत और वाद्ययंत्र/गायन के 2, सूचना प्रौद्योगिकी के 2, बागवानी तकनीक के 1, संगीत के 2, सांख्यिकी के 7 और पशु चिकित्सा तकनीक के 3 पद शामिल हैं।

31 अगस्त 2026 तक आवेदन का मौका

असिस्टेंट प्रोफेसर के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन

फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में त्रुटि सुधार करने का विंडो एक सितंबर से 3 सितंबर के बीच सक्रिय रहेगा।

55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री है अनिवार्य योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री/पीएचडी धारक, जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर्स डिग्री प्राप्त की हो।

इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स का यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) या यूजीसी से मान्यता प्राप्त स्लेट/सेट जैसे किसी समान टेस्ट को पास करना जरूरी है।

आयु सीमा में मिलेगी छूट?

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 57,000 रुपये वेतन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच के साथ 6,000 रुपए एजीपी (एनुअल ग्रेड पे) (संशोधन से पहले)/57,000 लेवल-10 के तौर पर दिए जाएंगे।

JKPSC Assistant Professor Vacancy
JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में 357 ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर भर्ती

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट

आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य श्रेणी के लिए 1,200 रुपए और आरक्षित श्रेणियों के लिए 700 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीएचसी उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com