Tamil Nadu 10 Result Out: तमिलनाडु में लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास, इन जिलों ने किया टॉप
Tamil Nadu SSLC 10th Result 2026: तमिलनाडु में 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। राज्यभर में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसे चेक करें 10वीं के परिणाम।
- Written By: प्रिया जैस
10वीं का रिजल्ट (AI Generated Image)
Tamil Nadu 10th Result 2026: तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत का प्रभावशाली कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। परीक्षा निदेशालय (डीजीई) द्वारा घोषित परिणामों के बारे में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
राज्यभर से 9 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, इनमें से कुल 8,21,105 छात्र पास हुए है। इनमें 4,19,891 लड़कियां है, जिनका पासिंग प्रतिशत 96.47 प्रशितश रहा। तो वहीं 4,01,214 लड़के है, जिनका पासिंग प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 4.32 प्रतिशत अंक से बाजी मारी।
इन जिलों ने किया टॉप
TN SSLC 2026 में इन जिलों ने टॉप किया है।
सम्बंधित ख़बरें
AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
Tamil Nadu SSLC Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, 94.31% छात्र हुए पास
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 2013 के चर्चित डॉक्टर सुब्बैया हत्याकांड का फैसला, 9 दोषियों को सुनाई उम्रकैद
विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
- पुदुक्कोट्टई- 97.57%
- शिवगंगा- 97.54%
- तंजावुर – 97.41%
- त्रिची- 97.31%
- कन्याकुमारी- 97.30%
तमिलनाडु SSLC 2026 रिजल्ट में विषय अनुसार पास प्रतिशत
- अंग्रेजी- 99.44%
- तामिल – 98.43%
- विज्ञान- 98.00%
- सामाजिक विज्ञान- 97.93%
- अंक शास्त्र -97.36%
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें तमिलनाडु एसएसएलसी का रिजल्ट
- सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लॉगिन करें।
- उसके बाद पूछी गई सभी जानकारी फिल करें।
- तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशायल को सिलेक्ट करें।
- अब अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।
यह भी पढ़ें – आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख पाएंगे मार्कशीट
छात्र अपनी अस्थायी मार्कशीट (प्रोविजनल मार्कशीट) आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- tnresults.nic.in
- dge.tn.gov.in
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
ऑनलाइन अंक देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर निर्धारित स्थान में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लॉगिन करने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और परिणाम आसानी से प्राप्त किए जा सकें।
इस दौरान सर्वर में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में छात्र एक साथ वेबसाइटों पर पहुंच सकते हैं, जिससे अस्थायी तकनीकी देरी हो सकती है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने स्कूलों से भी अपना परिणाम पा सकते हैं।
