IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
IIT BHU Faculty Jobs : आईआईटी बीएचयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 पदों पर विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। पीएचडी धारक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू (फोटो - गूगल इमेज)
IIT BHU Jobs Recruitment : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बीएचयू, वाराणसी ने विज्ञान, इंजीनियरिंग और अंतरविषयी विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1 और ग्रेड-2 पदों पर विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह विशेष भर्ती अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के भारतीय नागरिकों के लिए आयोजित की जा रही है।
भर्ती आर्किटेक्चर, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, केमिकल, माइनिंग, मेटलर्जिकल, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, मैथमेटिकल साइंसेज समेत कई विभागों में होगी। आर्किटेक्चर विभाग के लिए उम्मीदवार के पास काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) का वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
आईआईटी बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। ग्रेड-1 पद के लिए पीएचडी पूरी होने के बाद कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण, शोध या औद्योगिक अनुभव आवश्यक है, जबकि ग्रेड-2 उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास अभी तीन वर्ष का अनुभव नहीं है।
ग्रेड-2 में चयनित अभ्यर्थियों को अनुभव पूरा होने पर ग्रेड-1 में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। संस्थान ने अधिकतम 35 वर्ष की आयु को वरीयता दी है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।
ग्रेड-2 (लेवल-10) का शुरुआती वेतन 70,900 रुपये, लेवल-11 का 73,100 रुपये, जबकि ग्रेड-1 (लेवल-12) का शुरुआती वेतन 1,01,500 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा HRA, चिकित्सा सुविधा, NPS, LTC, शिक्षा भत्ता, टेलीफोन प्रतिपूर्ति और शोध कार्य शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का रिसर्च ग्रांट जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें : HPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। संस्थान पहले आवेदनों की जांच करेगा और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रस्तुति (Presentation) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। नियुक्ति के बाद नियमित चयनित उम्मीदवारों पर एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि लागू होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी भी उम्मीदवार को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक विभागों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक विभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। सरकारी नौकरी कर रहे कर्मचारीयों या अर्धसरकारी कर्मचारियों को आवेदन के समय संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।
