Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SSC Nursing Officer Recruitment 2026: 127 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मई

SSC Recruitment 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने Nursing Officer के 127 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 4 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 02, 2026 | 10:04 PM

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

SSC Nursing Officer Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Selection Posts Phase-XIV/2026 के तहत की जा रही है, जिसमें कुल 127 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 है, जबकि Correction Window 11 मई से 13 मई 2026 तक खुली रहेगी।

SSC ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नर्सिंग ऑफिसर (MPR) के 107 पद केंद्र सरकार स्वास्थय योजना (CGHS) में, 8 पद अखिल भारतीय स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य संस्थान में, 9 पद केंद्रीय कुष्ठ रोग शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में तथा 3 पद पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर के लिए निकाले गए हैं। योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से शुरू होंगे आवेदन

MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक

UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न

AMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

कुछ पदों के लिए 10वीं पास, कुछ के लिए 10+2 और कुछ के लिए ग्रेज्यूशन या उससे अधिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले पद अनुसार योग्यता जरूर जांच लें।

ये खबर भी पढ़ें : RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से शुरू होंगे आवेदन

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी

आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा, जो जून 2026 में संभावित है। इसके बाद स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए नर्सिंग सेक्टर में यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

Ssc nursing officer recruitment 2026 127 posts apply online last date 4 may

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 10:04 PM

Topics:  

  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.