RSSB Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान में 3540 पदों पर भर्ती, 5 मई से शुरू होंगे आवेदन
RSSB Recruitment 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने Teaching Associate के 3540 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी और चयनित उम्मीदवारों को ₹28,850 प्रतिमाह वेतन।
- Written By: हितेश तिवारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)
RSSB Teaching Associate Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES) के तहत सहयोगी शिक्षण भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3540 संविदा आधारित पदों को भरा जाएगा। बोर्ड के अनुसार यह भर्ती 32 अलग-अलग ट्रेड्स में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 5 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन सितंबर और अक्टूबर 2026 में संभावित है।
RSSB ने निकाली 3540 पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), MBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न
AMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
इसके अलावा उम्मीदवार ने UGC/CSIR NET, SLET, SET पास किया हो या UGC नियमों के अनुसार PhD डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2027 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : English Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगी
आवेदन शुल्क सामान्य और क्रीमी लेयर OBC/MBC वर्ग के लिए ₹600 रखा गया है। नॉन-क्रीमी लेयर OBC/MBC, EWS, SC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए ₹400 शुल्क तय किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी ₹400 शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹28,850 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
