Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MPESB Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹49,000 तक

MPESB Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और चयनित अभ्यर्थियों को ₹49,000 तक वेतन मिलेगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 01, 2026 | 07:42 PM

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Hospital Assistant Vacancy : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत अस्पताल सहायक (Hospital Assistant) के 1200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹49,000 तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

MPESB ने 1200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1200 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 324 पद, ओबीसी के लिए 324 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 240 पद, अनुसूचित जाति के लिए 192 पद और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 120 पद आरक्षित किए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

UPPSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 47 पदों पर भर्ती शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया

Sainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया

IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन

Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस

मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 शुल्क निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और 21 मई 2026 तक चलेगी। आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख 26 मई 2026 तय की गई है। संभावित परीक्षा 24 जून 2026 से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

इच्छुक उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करना होगा। समय रहते आवेदन करना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।

Mpesb hospital assistant recruitment 2026 1200 posts 10th pass apply online salary 49000

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 07:42 PM

Topics:  

  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.