एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम के रिजल्ट का आज हो गया ऐलान, ऐसे देखे अपना परिणाम
अगर आपने एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम की परीक्षा दी थी, तो आज आपके लिए खुश होने का दिन हैं। आज एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम के रिजल्ट का ऐलान किया जा चुका है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा (सौ. सोशल मीडिया )
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने हाल ही में एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम के रिजल्ट का ऐलान किया है। मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे अन्य क्रेडेंशियल्स सबमिट करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम में सफलता पाने वाले कैंडिडे्टस अब आगे आने वाली सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं। कर्ल्क मेन्स एग्जाम का आयोजन 10 से 12 अप्रैल को देश भर में किया जाने वाला था।
कैसी थी एग्जाम
एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम टोटल 200 मार्क्स की था, जिसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटीव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबेलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूट से जुड़े सवाल पूछे गए थे। हर गलत आंसर के लिए 1/4 नंबर की नेगेटिव मार्किंग की गई थी। मेन्स एग्जाम में सिर्फ वहीं कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, जिन्होंने प्रीलियिम्स एग्जाम पास की थी। इस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च 2025 को किया गया था। रिजल्ट का ऐलान 28 मार्च को हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
एसबीआई कर्ल्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन में जाएं।
अब एसबीआई कर्ल्क मेन्स रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे बाकी क्रेडेंशियल्स सबमिट करें।
इसके बाद आपको स्कोरकार्ड आपको आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
अब इसे चेक करने के बाद इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, रजित गुप्ता ने मारी बाजी
लैंग्वेज टेस्ट
जिन कैंडिडेट्स ने मेन्स एग्जाम पास की है, वो अब लैंग्वेज प्रोफिऐशंसी टेस्ट में शामिल हो सकते हैं। ये एग्जाम उस राज्य की लोकल लैंग्वेज पढ़ने, लिखने और बोलने की कैंडिडेट्स की कैपेसिटी का आकलन करता है, जिसके लिए उन्होंने अप्लाई किया है। इसके बाद भी डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का आयोजन किया जाने वाला है। इस एग्जाम के कर्ल्क के टोटल 13,732 से ज्यादा पोस्ट पर भर्तियां की जाने वाली है।
