JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, रजित गुप्ता ने मारी बाजी

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
JEE Advanced 2025 Result: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, रजित गुप्ता ने मारी बाजी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

JEE Advanced 2025 Result Topper's List: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। आईआईटी कानपुर ने 02 जून को जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025 का जारी कर दिया है। इस साल आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।

रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक हासिल कर टॉप किया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

उन्होंने JEE Main 2025 के दोनों सत्रों में भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। आईआईटी खड़गपुर जोन की देवदत्ता माझी को CRL 16 के साथ सर्वोच्च रैंक वाली महिला कैंडिडेट का खिताब मिला है। उन्होंने 360 में से 312 अंक हासिल किए हैं।

देखिए टॉप 10 की लिस्ट

रैंक नाम मार्क्स जोन
1 रजित गुप्ता 332 आईआईटी दिल्ली
2 सक्षम जिंदल 332 आईआईटी दिल्ली
3 माजिद मुजाहिद हुसैन 330 आईआईटी बॉम्बे
4 पार्थ मंदार वर्तक 327 आईआईटी बॉम्बे
5 उज्ज्वल केसरी 324 आईआईटी दिल्ली
6 अक्षत कुमार चौरसिया 321 आईआईटी कानपुर
7 साहिल मुकेश देव 321 आईआईटी बॉम्बे
8 देवेश पंकज भैया 319 आईआईटी दिल्ली
9 अर्णव सिंह 319 आईआईटी हैदराबाद
10 वडलमूड़ी लोकेश 317 आईआईटी हैदराबाद

कैसे बनती है CRL रैंक

कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में शामिल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में अलग-अलग कट-ऑफ अंक और एक निश्चित कुल अंक पार करना होगा। पूर्व खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, यूपी में खेल शिक्षक बनने का मौका

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर "JEE Advanced Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें, ताकि भविष्य में इसका इस्तेमाल किया जा सके
Navbharat Live
navbharatlive.com