DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू

DRDO JRF Vacancy : डीआरडीओ की CFEES लैब ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 9 पदों पर भर्ती निकाली है। चयन बिना लिखित परीक्षा केवल वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा।
DRDO CFEES has announced walk-in interviews for 9 Junior Research Fellow posts without any written examination.
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Junior Research Fellow Jobs : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सेंटर फॉर फायर, एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) प्रयोगशाला ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 9 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ नियमानुसार एचआरए (HRA) भी दिया जाएगा। नौकरी का स्थान नई दिल्ली रहेगा।

डीआरडीओ CFEES के 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों भर्ती

भर्ती के तहत केमिकल इंजीनियरिंग के 4, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 तथा सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 1-1 पद भरे जाएंगे। केमिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के इंटरव्यू 4 अगस्त 2026, जबकि सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के इंटरव्यू 5 अगस्त 2026 को आयोजित होंगे।

आवेदन के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ बीई/बीटेक तथा वैध GATE या NET स्कोर अनिवार्य है। मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के उम्मीदवार प्रथम श्रेणी में एमटेक डिग्री के साथ भी पात्र होंगे। अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

बिना लिखित परीक्षा वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए भर्ती

उम्मीदवारों को इंटरव्यू वाले दिन सुबह 9 बजे दिल्ली के DROMI, ब्रिगेडियर एस.के. मजूमदार मार्ग, तिमारपुर स्थित केंद्र पर पहुंचना होगा। साथ में भरा हुआ आवेदन पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकतालिकाएं, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), प्रकाशनों की प्रतियां और सभी मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए लाना अनिवार्य होगा।

सरकारी या सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अभ्यर्थियों को एनओसी (NOC) भी प्रस्तुत करनी होगी। यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे डीआरडीओ में स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का टीए/डीए या सरकारी आवास उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com