RBI Grade B Recruitment 2026: 60 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
RBI Grade B Recruitment 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए 60 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी।
- Written By: हितेश तिवारी
भारतीय रिजर्व बैंक (फोटो - गूगल इमेज)
RBI Job Recruitment : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा मौका दिया है। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत कुल 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती में ग्रेड बी जनरल, डीईपीआर (DEPR) और डीएसआईएम (DSIM) कैडर शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पद जनरल कैडर के लिए रखे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
RBI में ग्रेड बी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ग्रेड बी जनरल पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
वहीं डीईपीआर के लिए अर्थशास्त्र या फाइनेंस में मास्टर डिग्री और डीएसआईएम के लिए सांख्यिकी, गणित या डेटा साइंस जैसे विषयों में डिग्री/मास्टर डिग्री अनिवार्य है। यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी-प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : NTPC में 250 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹55,000 तक मिलेगी सैलरी
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका
युवाओं के पास बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। RBI ने आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 850 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) है।
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक वेतन लगभग 78,450 रुपये प्रतिमाह मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, फॉर्म भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
