- Hindi News »
- Career »
- Rrb Ntpc Recruitment 2025 Notification Out Know Full Details
RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे में 8 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी
RRB NTPC Vacancy 2025: भारतीय रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल आरआरबी एनटीपी ने 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
- Written By: प्रीति शर्मा

रेलवे भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
Railway Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। इस बार भर्ती में स्नातक और यूजी के कुल 8875 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से नवंबर के बीच हो शुरू हो सकती है।
इन पदों पर होगी भर्ती
एनटीपीसी में ग्रेजुएट के 5817 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें स्टेशन मास्टर के लिए 615, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3423 पद, ट्रैफिक असिस्टेंट के 59 पद, मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट सुपरवाइजर के 161 पद, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के 921 पद और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के 638 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके साथ ही अंडर ग्रेजुएट के लिए 3058 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें ट्रेन्स क्लर्क के 77 पद, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 2424 पद, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट के 394 पद और कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के 163 पद रिक्त हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
BPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
AAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
मनमाड में रेल बैठक रद्द: डीआरएम की गैरहाजिरी पर सांसद भड़के, बोले- ‘क्या पकोड़े खाने बुलाया था?’
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। पद और लेवल के अनुसार सैलरी अलग-अलग होगी। इसके अलावा रेलवे में मिलने वाले भत्ते व सुविधाएं भी दी जाएंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए अधिकतम आयु 33 साल रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- इसरो में इंजीनियर सहित इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन का सही तरीका
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरबी के क्षेत्रीय पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद एनटीपीसी 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें। अब निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें।
बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क सिर्फ 250 रुपए है।
रेलवे में भर्ती प्रक्रिया बहुस्तरीय होगी जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। इसके बाद स्किल टेस्ट, टाइपिंग या एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। आखिर में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।
Rrb ntpc recruitment 2025 notification out know full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














