RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Assistant Loco Pilot vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के जरिए ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन शुरू
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ आईटीआई सर्टिफिकेट, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/BTech डिग्री होना भी मान्य होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
वहीं OBC, SC, ST और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए 500 रुपये रखा गया है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। खास बात यह है कि CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद अधिकांश शुल्क वापस भी कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 23,213 शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया
कई चरणों में की जाएगी चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले CBT-1 परीक्षा होगी, इसके बाद CBT-2 आयोजित किया जाएगा जिसमें सामान्य और तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून 2026 है, जबकि फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 17 जून से 26 जून 2026 तक मिलेगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
