Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RBI Recruitment 2025: 62 साल के उम्मीदवार भी बन सकते हैं रिजर्व बैंक का हिस्सा, जानें योग्यता

RBI Vacancy 2025: रिजर्व बैंक भर्ती के तहत 62 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिल रहा है। योग्यता और चयन प्रक्रिया की सही जानकारी समय रहते लेना जरूरी है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 23, 2025 | 10:38 AM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Government Job: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका आया है। दरअसल आरबीआई ने फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है जिसमें 62 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी भी एक्सपर्ट को सीधे उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने विश्लेषक और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 93 पदों को भरा जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2026 है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए उम्मीदवारों को 600 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। जो ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा

TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?

IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इन पदों के लिए चयन एक स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रारंभिक स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार/चयन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का अंतिम निर्णय आरबीआई सेवा बोर्ड का होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से साक्षात्कार का कॉल लेटर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- राजस्थान प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू, अभी चेक करें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी उम्र सीमा है। सामान्य सरकारी नौकरियों के विपरीत यहां न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। उदाहरण के लिए डेटा साइंटिस्ट के लिए सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या गणित में मास्टर डिग्री अनिवार्य है जबकि डेटा इंजीनियर के लिए संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक के साथ कम से कम 4 साल का अनुभव मांगा गया है।

कैसे करें आवेदन

अनुभवी प्रोफेशनल्स जो रिटायरमेंट के करीब हैं या जो कॉर्पोरेट सेक्टर से बैंकिंग रेगुलेटर के साथ जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जा सकते हैं। इसके बाद होम पेज पर मौजूद करियर या ऑपोर्टूनिटीज@rbi सेक्शन में जाएं। इससे जुड़े नोटिफिकेशन खोलें और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अंत में फीस का भुगतान करके आवेदन फॉर्म जमा करें।

Rbi recruitment 2025 for various posts upto age limit 62 years know who can apply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Bank Recruitment
  • Career News
  • RBI
  • RBI Bank

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.