-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Bihar Police Driver Recruitment 2025 Know How To Apply
बिहार पुलिस में ड्राइवर के पदों पर 4 हजार से अधिक वेकेंसी, जल्द करें आवेदन
- Written By: प्रीति शर्मा
Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार की राजधानी पटना में कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए 4000 से अधिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2025 है।

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Police Driver Vacancy 2025: बिहार के पुलिस विभाग ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए सुनहरा मौका है। अगर आप बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना ने बिहार ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 4361 पदों पर आवेदन शुरू किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस, विशेष सशस्त्र पुलिस बल और अन्य इकाइयों में ड्राइवर कांस्टेबल पदों पर महिला एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
सिपाही ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास हल्का मोटर वाहन/भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
आवेदन के लिए उम्र सीमा
अगर आप बिहार में पुलिस भर्ती देख रहे हैं तो ड्राइवर पद के लिए इस वैकेंसी का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि के आधार पर होगी। गैर आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग या अत्यंत पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष उम्र तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
बिहार पुलिस ड्राइवर पद के लिए कुल 4361 पद है। जिसमें से 1772 जनरल वर्ग, 436 ईडब्ल्यूएस, 632 अनुसूचित जाति, 24 अनुसूचित जनजाति, 757 अन्य पिछड़ा वर्ग, 492 पिछड़ा वर्ग और 248 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इन पदों पर योग्य व इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- पंजाब में पीटीआई शिक्षकों के लिए 2000 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बिहार पुलिस ड्राइवर पद के लिए चयन प्रक्रिया लिखित होगी उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। दोनों मेरिट सूची के आधार पर नहीं होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।
आवेदन करने के लिए शुल्क 675 रुपए है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 180 रुपए निर्धारित किया गया है। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले https://csbc.bihar.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर बिहार कांस्टेबल ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें जिसमें मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म को पूरा भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
-
इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और एप्लीकेशन फॉर्म को प्रिंट कर लें।
Bihar police driver recruitment 2025 know how to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














