रेलवे में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका, इन पदों पर निकली भर्ती
ICF Recruitment 2025: रेलवे आईसीएफ अपरेंटिस में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के लिए रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती पाने का यह सुनहरा अवसर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
रेलवे अपरेंटिस भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
Railway ICF Apprentice Recruitment 2025: रेलवे इंटेग्रल कोच फैक्ट्री ने हाल ही में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने आईटीआई का डिप्लोमा किया है उनके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे के क्षेत्र में काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।
रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 12 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। परीक्षा कब होगी फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
रेलवे इंटग्रेल कोच फैक्ट्री में कार्पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशिनिस्ट, पेंटर, वेल्डर के पदों पर भर्ती निकली है। जिन अभ्यार्थियों को रेलवे में नौकरी पाने का इंतजार था उनके लिए सुनहरा अवसर आया है। इसके लिए आप जल्द आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इंटग्रेल कोच फैक्ट्री ने 1000 से भी अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai-Amritsar Express में लगी भीषण आग! जलगांव स्टेशन पर मची भगदड़, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां
IIT BTech Session 2026-27: 20 जुलाई से शुरू होगा नए छात्रों का सत्र, पहले होगा ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम
अपरेंटिस पद के लिए योग्यता
रेलवे अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10 वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड होना चाहिए। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर तय की जाएगी। अगर किसी दो अभ्यार्थी के अंक समान हैं तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आयु पर कुछ श्रेणियों में छूट का प्रावधान लागू है लेकिन इसकी अधिसूचना नहीं दी गई है।
रेलवे अपरेंटिस के 1010 पदों पर भर्ती के लिए पहले उम्मीदवारों को सलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
यह भी पढ़ें:- AIIMS में ग्रुप A और B पदों पर निकली 2300 से ज्यादा भर्ती, जल्द करें अप्लाई
कैसे करें आवेदन
आईसीएफ अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन निम्मलिखित चरणों में पूरा कर सकते हैं:-
- सबसे पहले रेलवे इंटेग्रल कोच फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नाम, ईमेल और संबंधित जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉन इन करें।
- अब अपनी शैक्षणिक योग्यता की सही जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन फॉर्म चेक करने के बाद जमा करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की एक कॉपी सेव करके जरूर रखें।
