Punjab PTI Recruitment 2026: पंजाब में 2000 पीटीआई पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका
Punjab PTI Vacancy : पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय ने 2000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। उम्मीदवार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय (फेटो - गूगल इमेज)
Punjab PTI Jobs : पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) प्राथमिक कैडर के 2000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह नोटिफिकेशन 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जारी रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 780, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग, पूर्व सैनिक और खेल कोटे के लिए भी अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं। कुल 2000 पदों में 650 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
2000 फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय DPED, CPED या समकक्ष डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना जरूरी है। DPED/CPED के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अंतिम चयन सूची जारी होने से पहले उन्हें अपनी योग्यता पूरी करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती
JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में 357 ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर भर्ती
IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 बैंक क्लर्क पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू
NCRTC Recruitment 2026: 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन
आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये और SC/ST वर्ग के लिए 1000 रुपये रखा गया है। पूर्व सैनिक (स्वयं) उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : NCRTC Recruitment 2026: 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन
29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा
चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान 29,200 रुपये प्रतिमाह निश्चित वेतन दिया जाएगा। इस अवधि में अन्य भत्ते लागू नहीं होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करना जरूरी है और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।
