Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती

ISRO NRSC Vacancy : राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो समेत 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:38 PM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

ISRO Jobs : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र (NRSC) ने विभिन्न वैज्ञानिक और शोध पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 48 रिक्त पद भरे जाएंगे।

इनमें रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) जैसे पद शामिल हैं। इंजीनियरिंग या विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, रिसर्च साइंटिस्ट के 14, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के 3, प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-बी के 8, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के 2 और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 19 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में 357 ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर भर्ती

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 बैंक क्लर्क पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू

Punjab PTI Recruitment 2026: पंजाब में 2000 पीटीआई पदों पर भर्ती शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका

NCRTC Recruitment 2026: 62 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी, 17 पदों पर 24 अगस्त तक करें आवेदन

ISRO NRSC ने 48 पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। एमई/एमटेक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 CGPA, जबकि बीई/बीटेक और एमएससी/एमएससी टेक उम्मीदवारों के लिए 65 प्रतिशत अंक या 6.84 CGPA आवश्यक है।

बीएससी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.5 CGPA होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का कॉल लेटर केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जेआरएफ और एमएससी आधारित रिसर्च साइंटिस्ट पद के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, एमटेक आधारित रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 30 वर्ष तथा प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट एसोसिएट पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में 357 ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर भर्ती

21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को निर्धारित शर्तें पूरी करने पर यह शुल्क वापस किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक खोलना होगा।

इसके बाद नए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा और लॉगिन के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

Isro nrsc recruitment 2026 48 research scientist project scientist jrf vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:38 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.