NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में SC-ST उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, ₹2 लाख तक सैलरी, जानें चयन प्रक्रिया

NTPC Bharti 2026: एनटीपीसी लिमिटेड ने एससी-एसटी वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत 19 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक बीई/बीटेक अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें।
NTPC Deputy Manager Vacancy Apply Online
एनटीपीसी डिप्टी मैनेजर वैकेंसी ऑनलाइन अप्लाई करेंसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

NTPC Deputy Manager Vacancy Apply Online: बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। एनटीपीसी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत 19 विभिन्न पदों पर रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण पद भरे जाएंगे।

योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 सितंबर से शुरू हो चुकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में 13 अक्टूबर 2026 (शाम 6 बजे तक) हिस्सा ले सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री के साथ-साथ 3 से 8 वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। पदानुसार अधिकतम आयु सीमा 40 से 50 वर्ष तय की गई है, जिसमें दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

NTPC में 19 पदों पर भर्ती का मौका

एनटीपीसी लिमिटेड ने एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, इंजीनियर और असिस्टेंट ऑफिसर समेत कुल 19 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर (सिविल कंस्ट्रक्शन) का 1 पद और डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल इरेक्शन) के 9 पद हैं। इसके अलावा डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन/मेंटेनेंस)-मैकेनिकल के 2, इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इरेक्शन) का 1 और असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के 4 पद शामिल हैं।

13 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर जाना होगा।

NTPC Deputy Manager Vacancy Apply Online
UPSC ESE 2027 Recruitment: 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

जाने शैक्षणिक योग्यता?

इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ ही पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 3 से 8 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अनुभव की शर्त जरूर जांच लेनी चाहिए।

40 से 50 साल तक है अधिकतम उम्र

पद के हिसाब से अधिकतम आयु सीमा 40 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्र की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन एक से अधिक चरणों में किया जा सकता है। इसमें आवेदन की स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्टिंग के बाद लिखित अथवा कंप्यूटर आधारित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग पदों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com