SSC CGL 2026: ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी! 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट

SSC CGL 2026 Notification: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10,731 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, 24 अक्टूबर तक ssc.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।
SSC CGL Vacancy 2026
SSC CGL का नोटिफिकेशन जारी 10,731 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरूसोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

SSC CGL Syllabus And Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 10,731 संभावित पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा 2,450 पद सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 24 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच तय की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन दो चरणों (Tier 1 और Tier 2) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगा।

SSC CGL 2026 आवेदन के लिए जरूरी डेट्स

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 25 अक्टूबर 2026

करेक्शन विंडो: 30–31 अक्टूबर 2026

जानिए किस पद पर कितनी सीटें?

इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज/CBIC): 2,450 पद

टैक्स असिस्टेंट (CBIC/CBDT): 1,820 पद

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO-CSS): 1,150 पद

ऑडिटर (CAG/CGDA): 980 पद

एग्जामिनर/प्रिवेंटिव ऑफिसर: 640 पद

दो स्टेज में होगी SSC CGL परीक्षा

SSC CGL परीक्षा को दो अलग-अलग स्टेज में आयोजित किया जाएगा। पहले स्टेज में कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा (CBT) होगी।

इसके बाद कंप्यूटर की नॉलेज और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) के साथ-साथ सब्जेक्ट वाइज परीक्षा शामिल होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं।

SSC CGL Vacancy 2026
UPSC ESE 2027 Recruitment: 480 इंजीनियरिंग पदों पर आवेदन शुरू, 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई, जानें प्रक्रिया

जाने कौन कर सकता है आवेदन?

सरकारी नौकरी के लिए SSC में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।

तो वहीं जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) पद के लिए ग्रेजुएशन में Statistics विषय होना चाहिए। या फिर 12वीं में गणित में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

आवेदन के लिए कितनी है आयु सीमा?

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 30 वर्ष

तो वहीं कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है।

SC/ST, OBC और PwD वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com