ITBP Government Jobs 2026: 21 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

ITBP Head Constable Vacancy2026: ITBP ने हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक होंगे। चयनितों को 81,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
ITBP Head Constable Recruitment 2026
ITBP में हेड कांस्टेबल के 21 पदों पर भर्ती जारी सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

ITBP Motor Mechanic Recruitment: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती का मौका है। ITBP ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) के 21 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए 12वीं पास होने के साथ मोटर मैकेनिक का सर्टिफिकेट और संबंधित ट्रेड में तीन साल का प्रैक्टिकल अनुभव या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा मांगा गया है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

28 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद 27 अक्टूबर 2026 तक या उससे पहले ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

जानें शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ मोटर मैकेनिक ट्रेड में सर्टिफिकेट और किसी प्रतिष्ठित वर्कशॉप में संबंधित ट्रेड का 3 साल का प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए। इसके विकल्प के तौर पर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा भी मान्य है।

जानें कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

PST, PET और लिखित परीक्षा से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मूल दस्तावेजों का सत्यापन, लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट शामिल हैं। इसके बाद विस्तृत चिकित्सा जांच और लागू होने पर अन्य मेडिकल जांच भी होगी।

ITBP Head Constable Recruitment 2026
MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, ₹10,000 स्टाइपेंड; 27 सितंबर तक करें आवेदन

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जानें जनरल, OBC और EWS के लिए आवेदन शुल्क?

आवेदन के दौरान जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वहीं SC, ST और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com