NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026: GATE स्कोर से मिलेगा मौका, ₹1 लाख तक सैलरी
NPCIL Recruitment 2026 : NPCIL ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें GATE स्कोर के आधार पर चयन होगा और सैलरी ₹1 लाख तक जा सकती है।
- Written By: हितेश तिवारी
NPCIL में Executive Trainee भर्ती के लिए GATE स्कोर जरूरी, सैलरी ₹1 लाख तक। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Executive Trainee Jobs : इंजीनियरिंग कर चुके और GATE स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल और सिविल जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हर ब्रांच के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है, जिससे उम्मीदवार अपनी फील्ड के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास BE/BTech/BSc (Engineering) या 5 साल का इंटीग्रेटेड MTech डिग्री होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 60% अंक होने चाहिए। यह डिग्री AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। इसके अलावा, चयन के लिए GATE स्कोर अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
उम्मीदवार के पास GATE 2024, 2025 या 2026 में से किसी एक का वैध स्कोर होना चाहिए, और वह उसी ब्रांच में होना चाहिए जिसमें उम्मीदवार ने डिग्री हासिल की है। आयु सीमा सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम 26 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : हिमाचल में जूनियर इंजीनियर भर्ती: 149 पदों पर मौका, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
₹80,000 से ₹1,00,000 प्रति माह कमाने का मौका
सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान लगभग ₹55,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें साइनटिफिक ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया जाएगा, जहां शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 (Level-10) होता है। अन्य भत्तों को मिलाकर कुल सैलरी ₹80,000 से ₹1,00,000 प्रति माह तक पहुंच सकती है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Executive Trainee 2026” नोटिफिकेशन खोलें, ऑनलाइन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
