MBBS छात्रों को बड़ी राहत! अब मेडिकल डिग्री पूरी करने के लिए मिल सकते हैं 10 साल, NMC का नया प्रस्ताव

NMC MBBS Rules : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MBBS छात्रों को बड़ी राहत देने का प्रस्ताव रखा है। नए ड्राफ्ट के अनुसार छात्र अब 10 साल के भीतर MBBS कोर्स और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर सकेंगे।
NMC has proposed extending the MBBS completion and internship timeline to 10 years.
NMC ने ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस में संशोधन का प्रस्ताव जारी किया (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

MBBS Course Duration : देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। National Medical Commission (NMC) ने ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस (GMER) 2023 में संशोधन का प्रस्ताव जारी किया है।

इस प्रस्ताव के तहत MBBS छात्रों को अपनी मेडिकल डिग्री और अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप पूरी करने के लिए अधिकतम 10 साल का समय दिया जा सकता है। आयोग ने इस ड्राफ्ट संशोधन को सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया है और नागरिकों व संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर प्रतिक्रिया मांगी है।

MBBS पूरा करने की समय सीमा 10 साल होगी

NMC के प्रस्ताव के मुताबिक MBBS प्रथम वर्ष (फर्स्ट प्रोफेशनल) परीक्षा को पास करने के लिए अधिकतम चार प्रयासों की सीमा पहले की तरह बरकरार रहेगी। हालांकि, मेडिकल कोर्स पूरा करने की कुल समय सीमा को बढ़ाकर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया है।

इसका मतलब है कि कोई भी छात्र प्रवेश की तारीख से 10 साल के भीतर MBBS की पढ़ाई और अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर सकेगा। गौरतलब है कि जून 2023 में NMC ने यह अवधि 10 साल से घटाकर 9 साल कर दी थी, लेकिन अब इसे फिर से बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

NMC ने संशोधन का प्रस्ताव जारी किया

जानकारी के अनुसार यह बदलाव उन छात्रों को ध्यान में रखकर प्रस्तावित किया गया है जो पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, व्यक्तिगत आपात स्थितियों, पारिवारिक कारणों या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करते हैं।

आयोग का मानना है कि अतिरिक्त समय मिलने से ऐसे छात्रों को अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी करने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे पढ़ाई बीच में छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होंगे। यह प्रस्ताव NMC के Foreign Medical Graduate Licentiate Regulations 2021 के अनुरूप भी बताया जा रहा है। अब आयोग प्राप्त सुझावों और आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम नियमों की घोषणा करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com