NID आंध्र प्रदेश में 22 पदों पर निकली भर्ती, डिजाइन क्षेत्र में फैकल्टी और प्रशासनिक पदों के लिए करें अप्लाई
NID Recruitment 2026: NID आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी और प्रशासनिक पदों समेत कुल 22 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
NID Andhra Pradesh Recruitment 22 Vacancy 2026 Apply Online: अगर आप डिजाइन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) आंध्र प्रदेश आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। -आंध्र प्रदेश ने हाल ही में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर फैकल्टी और विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
कुल 22 पदों पर होगी सीधी भर्ती
संस्थान ने कुल 22 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया है। इन पदों में डिजाइनिंग से लेकर प्रशासनिक विभाग तक के विभिन्न रोल शामिल हैं। पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है:
- प्रिंसिपल डिजाइनर: इंडस्ट्रियल, कम्युनिकेशन और टेक्सटाइल डिजाइन में कुल 3 पद।
- फैकल्टी: इंटर-डिसिप्लिनरी डिजाइन स्टडीज के लिए 4 पद।
- प्रशासनिक पद: सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर (1), सीनियर असिस्टेंट लाइब्रेरियन (1) और असिस्टेंट (2)।
- तकनीकी और इंस्ट्रक्टर पद: एसोसिएट सीनियर टेक्निकल/डिजाइन इंस्ट्रक्टर, डिजाइन इंस्ट्रक्टर और टेक्निकल असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
2 अगस्त है आखिरी मौका
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 जून 2026 से ही शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले NID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती, 27 अगस्त तक करें आवेदन
Parliament Jobs: संसद में कैसे मिलती है नौकरी? जानें किन पदों पर भर्ती, योग्यता और कितनी मिलती है सैलरी
RRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन शुरू
IAF Agniveervayu Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, जानें योग्यता
योग्यता व अनुभव की आवश्यकता
NID आंध्र प्रदेश में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, बैचलर डिग्री, कॉमर्स/फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री, या इंजीनियरिंग/फैशन में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का आवश्यक अनुभव होना भी जरूरी है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- शॉर्टलिस्टिंग
- रीटन टेस्ट
- स्किल टेस्ट
- प्रेजेंटेशन/डेमोंस्ट्रेशन
- इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच।
वेतनमान और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी। पद के अनुसार सैलरी पे लेवल 4 से 13 के बीच होगी साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित, EWS और OBC श्रेणियों के लिए यह 300 से 500 रुपये के बीच है। वहीं SC, ST, PWBD, महिला और भूतपूर्व सैनिकों को पंजीकरण शुल्क में पूरी छूट दी गई है। अधिक जानकारी और डीटेल्ड नोटिफिकेशन के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
