Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से आवेदन शुरू

RRVUNL Vacancy : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर और जूनियर असिस्टेंट समेत 2,005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:43 PM

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

RRVUNL Job Recruitment : राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (JEN-I), जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II समेत कुल 2,005 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

राजस्थान में 2005 पदों पर बंपर भर्ती

इस भर्ती में सबसे अधिक 727 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 110 पद जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), 44 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल), 192 पद जूनियर अकाउंटेंट और 765 पद जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए निकाले गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IAF Agniveervayu Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, जानें योग्यता

Indian Army Internship: भारतीय सेना के साथ काम करने का मौका, 75 दिन की इंटर्नशिप पर ₹75,000 तक स्टाइपेंड

आवेदन के लिए बचा बेहद कम समय: आंगनवाड़ी में 1,095 सेविका और 3,928 सहायिका पदों पर भर्ती, 31 जुलाई अंतिम तिथि

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

ये रिक्तियां राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUN), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RVPN), जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगमों सहित विभिन्न बिजली कंपनियों में भरी जाएंगी।

भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला अभ्यर्थियों, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और अन्य पात्र वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन करें

विस्तृत अधिसूचना में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जारी की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RRVUNL राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की आधिकारिक वेबसाइट rrvunl.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करना जरूरी है। भर्ती से जुड़े सभी नए अपडेट और विस्तृत नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Rrvunl recruitment 2026 2005 junior engineer junior assistant vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.