Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICAR IVRI YP Recruitment 2026: आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

ICAR IVRI Vacancy : आईसीएआर-आईवीआरआई ने यंग प्रोफेशनल-1 (YP-I) के दो पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 09, 2026 | 10:10 PM

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

ICAR IVRI Jobs : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर ने यंग प्रोफेशनल-1 (YP-I) के दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती “आईसीएआर-ऑल इंडिया नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन चैलेंजिंग एंड इमर्जिंग डिजीज ऑफ एनिमल्स (AINP-CEDA)” परियोजना के तहत संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक पीडीएफ फाइल के रूप में 13 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए भेजना होगा।

इसके बाद 15 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से आईसीएआर-आईवीआरआई, इज्जतनगर (बरेली) में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर सितंबर 2026 तक नियुक्ति मिलेगी, जिसे परियोजना की अवधि बढ़ने पर मार्च 2027 तक बढ़ाया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका

AISHE Report: उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया इतिहास, पहली बार लड़कियों का GER पुरुषों से आगे

AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका

JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन

आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव सूचना विज्ञान, जैव रसायन, जीवन विज्ञान या बायोमेडिकल साइंस में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

संस्थान ने विषाणु विज्ञान तकनीक, सेल कल्चर, एम्ब्रियोनेटेड एग इनोकुलेशन, मॉलिक्यूलर तकनीक, क्लोनिंग, एलिसा, एलएफए, डॉट ब्लॉट, फील्ड सर्वे, सैंपल कलेक्शन तथा एमएस ऑफिस, एक्सेल और पावरपॉइंट का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़ें : SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका

आवेदन ईमेल के माध्यम से 13 जुलाई 2026 तक भेजें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी और चयन पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां और सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर उपस्थित होना होगा, जहां दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

संस्थान की ओर से आवेदन शुल्क का कोई उल्लेख नहीं किया गया है और न ही किसी शारीरिक मानक की शर्त रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही भरें, क्योंकि किसी भी स्तर पर गलत जानकारी मिलने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Icar ivri young professional recruitment 2026 walk in interview yp1 vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 10:10 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.