NEET UG 2026 एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG 2026 Admit Card : NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी होगा, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- Written By: हितेश तिवारी
NEET UG 2026 (फोटो - गूगल इमेज)
NTA NEET Exam : देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency (NTA) ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड अब 27 अप्रैल सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। पहले इन्हें 26 अप्रैल को जारी किया जाना था, लेकिन अब संशोधित तारीख के अनुसार उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इससे पहले एजेंसी परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप भी जारी कर चुकी है।
कल जारी होगें NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर NEET UG 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
रविवार को भी वर्किंग डे की तरह चलेंगी ट्रेनें; मुंबई लोकल का NEET छात्रों को बड़ा तोहफा, नहीं होगा मेगा ब्लॉक
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश दिए होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : लद्दाख में कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब ग्रेजुएट लेवल पदों पर कर सकेंगे आवेदन
NEET UG 2026 का परीक्षा पैटर्न
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो NEET UG 2026 कुल 720 अंकों की होगी। इसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न तथा बायोलॉजी से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को वैलिड फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना अनिवार्य है।
साथ ही मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को सादे और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। एनटीए ने यह भी साफ किया है कि एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या अफवाह से बचें।
