NEET में माइनस 40 नंबर वाले भी बनेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर, NBEMS ने घटाया कट-ऑफ, जीरो परसेंटाइल से होगा एडमिशन
NEET PG कट-ऑफ में सरकार ने भारी कमी की है। SC/ST/OBC के लिए इसे शून्य परसेंटाइल कर दिया गया है। इस फैसले ने देश में डॉक्टरों की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल में कटौती की है। नए फैसले के तहत अब जनरल कैटेगरी का रिवाइज्ड कट-ऑफ 7 परसेंटाइल और OBC, SC व ST कैटेगरी का 0 परसेंटाइल तय किया गया है।
-40 नंबर पर भी काउंसलिंग का मौका
कट-ऑफ घटने के बाद अब NEET PG परीक्षा में –40 अंक लाने वाले OBC, SC और ST उम्मीदवार भी तीसरे राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। NBEMS ने इस संबंध में मंगलवार, 13 जनवरी को आधिकारिक नोटिस जारी किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद लिया गया निर्णय
NBEMS ने यह फैसला एकेडमिक सेशन 2025–26 के लिए राउंड-3 काउंसलिंग में अधिक उम्मीदवारों को अवसर देने के उद्देश्य से लिया है। संशोधित कट-ऑफ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की स्वीकृति के बाद लागू की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
ICSI में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, B.Com वालों के लिए मौका; 6.51 लाख तक सालाना सैलरी
खाली सीटें भरने के लिए घटाया गया परसेंटाइल
NBEMS के अनुसार, तीसरे राउंड की काउंसलिंग के दौरान खाली रह जाने वाली पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों को भरने के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल कम किया गया है। हालांकि, यह बदलाव केवल काउंसलिंग की पात्रता से जुड़ा है। पहले जारी की गई NEET PG 2025 रैंक में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
NEET PG 2025 की संशोधित कट-ऑफ डिटेल्स
जनरल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
- पहले की क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 50th
- संशोधित क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 7th
- संशोधित कट-ऑफ स्कोर: 103
दिव्यांग (PwBD)- केवल जनरल कैटेगरी
- पहले की क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 45th
- संशोधित क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 5th
- संशोधित कट-ऑफ स्कोर: 90
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
(SC, ST और OBC के PwBD उम्मीदवार भी शामिल)
- पहले की क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 40th
- संशोधित क्वालिफाइंग परसेंटाइल: 0th
- संशोधित कट-ऑफ स्कोर: –40
क्यों लिया गया यह फैसला
NEET PG काउंसलिंग के राउंड-2 के पूरा होने के बाद कई राज्यों के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में PG मेडिकल सीटें खाली रह गई थीं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए तीसरे राउंड की काउंसलिंग के जरिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, कृषि विभाग से लेकर प्रोफेसर के पदों पर बहाली को नीतीश सरकार की मंजूरी
कैंडिडेट्स के लिए जरूरी जानकारी
- 19 अगस्त 2025 को घोषित NEET PG 2025 रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- काउंसलिंग के लिए पात्रता प्रोविजनल है और इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
- काउंसलिंग या एडमिशन के समय फेस आईडी या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
- टाई-ब्रेकिंग की स्थिति में MBBS या FMGE के कुल अंक ओरिजिनल स्कोरकार्ड से सत्यापित किए जाएंगे।
