Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर: हाईटेक हुईं आदिवासी आश्रम शालाएं! 121 स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम व 73 में विज्ञान केंद्रों की शुरुआत

Nagpur, Tribal Schools: आदिवासी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए 121 आश्रम शालाओं में डिजिटल क्लासरूम और 73 स्कूलों में विज्ञान केंद्र शुरू किए गए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 01, 2026 | 03:00 PM

आदिवासी शिक्षा, डिजिटल क्लासरूम, अशोक उईके, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Tribal Schools Digital Classroom: नागपुर आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार ने आदिवासी आश्रम शालाओं की कार्यप्रणाली में व्यापक परिवर्तन किए हैं। शिक्षकों को प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक जागरूक और तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया है।

आधुनिक सुविधाओं वाली आश्रमशालाओं में बच्चों के प्रवेश पर जोर

विद्यार्थियों के लिए अनेक आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे विश्वास के साथ आगे आएं और अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें। यह बात आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कही। वे रामटेक तहसील के बेलदा स्थित सरकारी आश्रम शाला में आयोजित विद्यार्थी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस का शुभकामना संदेश भी विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के सचिव विजय वाघमारे तथा आयुक्त लीना बंसोड़ ने वीसी के माध्यम से सहभागिता की। अपर आयुक्त आयुषी सिंह, नितिन इसोकर, राहुल काकडे तथा प्रधानाध्यापक तपाने सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू

पश्चिम रेलवे में नौकरी का मौका, मुंबई-सूरत रूट पर 175 ATVM फैसिलिटेटर्स की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

आखिरकार बुआई को मिली गति, यवतमाल में मानसून की वापसी से किसानों को राहत

नवेगांवबांध में पुलिस की मोहल्ला बैठक, चोरी और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए अहम सुझाव

डिजिटल क्लास रूम की हुई शुरुआत

उईके ने कहा कि राज्य की आश्रम शालाओं में विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन विद्यालयों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अपर आयुक्त कार्यालय से डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है। इससे आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षाग भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:-नई यूनिफॉर्म, नया बैग और चेहरे पर मुस्कान; नागपुर में पहले दिन मिठाई खिलाकर शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र

कार्यक्रम के दौरान उनके हाथों अमरावती स्थित अपर आयुक्त कार्यालय में स्थापित डिजिटल स्टूडियो, 73 आश्रम शालाओं में विज्ञान केंद्र और डिजिटल एनवायरनमेंट इन गवर्नमेंट आश्रम स्कूल प्रकल्प के अंतर्गत 121 आश्रम शालाओं में डिजिटल क्लास रूम और टैच रूम की शुरुआत की गई।

Tribal ashram schools digital classrooms ashok uike nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 03:00 PM

Topics:  

  • Education News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Tribal Students

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.