-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Aai Western Region Apprentice Recruitment 2026 Apply Online Eligibility Stipend Last Date
AAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
- Written By: हितेश तिवारी
AAI Apprentice : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पश्चिमी क्षेत्र ने 10 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (फोटो - गूगल इमेज)
AAI Apprentice Vacancy : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के पश्चिमी क्षेत्र में अप्रेंटिस बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। AAI ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न हवाई अड्डों पर कुल 10 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
AAI ने पश्चिमी क्षेत्र में 10 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली
भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन
UP TGT PGT 2026: परीक्षा पैटर्न में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, पहली बार लगेगी नेगेटिव मार्किंग; जानें नया सिलेबस
UPPSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का मौका, 47 पदों पर भर्ती शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
वहीं ह्यूमन रिसोर्स अप्रेंटिस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक के साथ कंप्यूटर और प्रशासनिक कार्यों का ज्ञान होना चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा आवश्यक है।
सिविल इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए AutoCAD का ज्ञान अतिरिक्त लाभ माना जाएगा। चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 15,000 रुपये प्रतिमाह और डिप्लोमा अप्रेंटिस को 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें एक हिस्सा AAI और शेष राशि केंद्र सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : MPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 तक मासिक स्टाइपेंड
उम्मीदवारों का चयन डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करके किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
आवश्यकता होने पर इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों को सरकारी या सरकारी उपक्रम के अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और स्थानीय पुलिस का सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करना होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है।
Aai western region apprentice recruitment 2026 apply online eligibility stipend last date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AAI Apprentice Recruitment: एयरपोर्ट अथॉरिटी में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती, ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड
Aug 04, 2026 | 08:32 PMचलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM













