MPSC Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र में 2619 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

MPSC Notification : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप C संयुक्त परीक्षा 2026 के तहत 2,619 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 27 जून से 19 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं।
MPSC has announced recruitment for 2,619 Group C posts, with online applications open from June 27 to July 19, 2026.
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

Maharashtra Group C Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। MPSC ने ग्रुप C संयुक्त परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,619 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें क्लर्क-टाइपिस्ट, टैक्स असिस्टेंट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI), इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा। सबसे अधिक 1,864 पद क्लर्क-टाइपिस्ट के लिए, 461 पद AMVI, 282 पद टैक्स असिस्टेंट, 9 पद इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और 3 पद टेक्निकल असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं।

MPSC ने ग्रुप C के 2,619 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। क्लर्क-टाइपिस्ट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए टाइपिंग योग्यता भी अनिवार्य रखी गई है। वहीं, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) पद के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी होगी।

टैक्स असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए 19 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार 43 वर्ष तक की छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टाइपिंग स्किल टेस्ट, AMVI पद के लिए फिजिकल और मेडिकल टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा।

आवेदन 27 जून से 19 जुलाई 2026 तक करें

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ महाराष्ट्र सरकार की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। AMVI पद पर 38,600 रुपये से 1,22,800 रुपये, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर को 34,400 रुपये से 1,12,400 रुपये, टेक्निकल असिस्टेंट को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये, टैक्स असिस्टेंट को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये और क्लर्क-टाइपिस्ट को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।

इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 394 रुपये और मुख्य परीक्षा में 544 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग, EWS और अनाथ उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क क्रमशः 294 और 344 रुपये है। पूर्व सैनिकों को दोनों चरणों के लिए केवल 44 रुपये शुल्क देना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com