APSPDCL AEE Recruitment 2026: 135 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

APSPDCL Vacancy : आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APSPDCL) ने 135 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई तक।
APSPDCL has announced recruitment for 135 Assistant Executive Engineer posts, with online applications open from June 30 to July 20, 2026.
आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

Government Engineer Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर आया है। आंध्र प्रदेश सदर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APSPDCL) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) के 135 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल, सिविल और टेलीकॉम शाखा के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। कुल 135 पदों में 125 इलेक्ट्रिकल, 6 सिविल और 4 टेलीकॉम शाखा के लिए निर्धारित किए गए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 22 अगस्त से 29 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा।

APSPDCL ने 135 AEE पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वहीं, एससी, एसटी और बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 47 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 52 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक होंगे

परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। प्रश्न संबंधित तकनीकी विषय, गणितीय योग्यता, सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से पूछे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान 75,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

इसके बाद नियमित वेतनमान के तहत शुरुआती मूल वेतन 86,245 रुपये होगा, जो बढ़कर 2,08,915 रुपये तक पहुंच सकता है। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com