CTET 2025: सीटेट परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म

CTET 2025 Application: शिक्षक की भर्ती देख रहे उम्मीदवार लंबे समय से सीटेट परीक्षा का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म
सीटेट परीक्षा 2025 (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

CTET 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। शिक्षक की भर्ती देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि इसका परीक्षा कई लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CTET परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 8 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन सुधार विंडो 23 से 26 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।

सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए है। अगर आप दोनों पेपर यानी पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आवेदन शुल्क 1200 रुपए होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है और दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रहेगा।

आवेदन करने के लिए योग्यता

पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 12 पास होना अनिवार्य है। इसके साथ दो साल का प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा या अंतिम वर्ष पूरा कर रहे हों। पेपर 2 के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए। इसके साथ ही दो साल का प्रारंभिक डिप्लोमा या एक साल का बीएड पूरा किया हो या अंतिम वर्ष में हो।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन की लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

देश भर में शिक्षण के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से CTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए पेपर 1 का आयोजन किया जाता है जो दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक होगी। वहीं, पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8वीं के छात्रों को पढ़ाने के लिए होती है जो सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com