MP में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 जून तक करें आवेदन; फार्मासिस्ट से लेकर लीगल ऑफिसर तक के लिए मौका
MPPHSCL Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
MP Government Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत महाप्रबंधक, डिवीजन मैनेजर, लीगल ऑफिसर, फार्मासिस्ट समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों में उत्साह देखा जा रहा है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
MPPHSCL की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरने के दौरान किसी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारों को सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 22 जून से 25 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
JEE Advanced 2026 Result कल होगा जारी, इस समय चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया
CBSE ने मानी पोर्टल में सुरक्षा चूक, छात्रों के दावों के बाद आंसर शीट डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
‘कर्ज, क्राइम और करप्शन का माहौल है’, MP कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना, कुणाल चौधरी ने कही बड़ी बात
MP कांग्रेस का महा-अभियान, जमीनी स्तर से लेकर स्मार्टफोन की स्क्रीन तक; नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे वॉरियर्स
उम्मीदवार इस दौरान नाम, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में हुई त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। विभाग ने सलाह दी है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक जांच लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये खबर भी पढ़ें : JEE Advanced 2026 Result कल होगा जारी, इस समय चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया
उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 40 से 45 वर्ष तक रखी गई है। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और विशेष योग्यता भी मांगी गई है।
फार्मासिस्ट पद के लिए फार्मेसी से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और लीगल ऑफिसर के लिए कानून की डिग्री अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MPPHSCL की आधिकारिक वेबसाइट mpphscl.mp.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह भर्ती मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
