विश्वास की चौपाल में जनता से सीधा संवाद, मंत्री बोले- प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ
Vishwas Sarang Public Dialogue: नरेला में 'विश्वास की चौपाल' में उमड़े लोग, मंत्री विश्वास सारंग ने सुनीं जनसमस्याएं, पेंशन मामलों के निपटारे के लिए सोमवार को विशेष शिविर लगाने के निर्देश।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
मंत्री विश्वास सारंग की चौपाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vishwas Ki Chaupal Narela: नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 में आयोजित विश्वास की चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली, पेंशन सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री विश्वास सारंग के समक्ष रखीं।
चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए सभी शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे शिकायतकर्ता
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग नागरिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोमवार को वार्ड क्रमांक 37 में विशेष शिविर आयोजित किया जाए, जिसमें पेंशन संबंधी सभी लंबित प्रकरणों का एक साथ निराकरण किया जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया में उपचुनाव का रण तेज कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत; जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला
उज्जैन: IIT बॉम्बे ने संभाली सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की सुरक्षा की कमान, शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण
जबलपुर: नकली खाद की आशंका, 60 बोरी DAP से भरा मिनी ट्रक पकड़ा; जानें क्या है पूरा मामला
जबलपुर: ना पद का दिखाया रौब और बनाया दबाव, JDA अध्यक्ष ने बीच सड़क खड़े होकर कटवाया अपना चालान
मंत्री सारंग ने लगाई चौपाल
इस अवसर पर मंत्री सारंग ने चौपाल में उपस्थित रहवासियों से संवाद करते हुए केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और यदि किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कोई शासकीय कर्मचारी, अधिकारी या दलाल कमीशन अथवा रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सीधे उन्हें करें।
भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं- विश्वास सारंग
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जनहित की योजनाओं में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को बिना किसी बाधा और बिना किसी अवैध वसूली के योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यदि कोई रिश्वत मांगता है तो उसकी सूचना तत्काल दें, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: दतिया में उपचुनाव का रण तेज कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत; जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला
मंत्री कहा कि विश्वास की चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और शासन की योजनाओं का पारदर्शी लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। चौपाल में मौजूद रहवासियों ने अपनी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने और योजनाओं की जानकारी मिलने पर मंत्री विश्वास सारंग का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम, जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
