सागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Sagar Congress And Farmer Protest: सागर के देवरी में हर्ष यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, खाद संकट और मूंग खरीदी को लेकर सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
सागर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Protest Sagar: सागर जिले के देवरी में किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देवरी तहसीलदार को सौंपा गया।
रैली में शामिल किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद संकट, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसान समय पर खाद नहीं मिलने से परेशान हैं, जबकि मूंग उपज का पूरा लाभ भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
सरकार तत्काल किसानों की 100 प्रतिशत मूंग एमएसपी पर खरीदे
पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि सरकार तत्काल किसानों की 100 प्रतिशत मूंग एमएसपी पर खरीदे और कृषि सीजन को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
विश्वास की चौपाल में जनता से सीधा संवाद, मंत्री बोले- प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ
दतिया में उपचुनाव का रण तेज कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत; जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला
उज्जैन: IIT बॉम्बे ने संभाली सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों की सुरक्षा की कमान, शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण
अवैध जुआ और नशे को भी बंद करने की उठाई मांग
ज्ञापन में देवरी क्षेत्र के देवी नगर में कथित रूप से बढ़ रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब, स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत की जाए और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
मांग ना मानने पर आंदोलत तेज करने की दी चेतावनी
इसके अलावा रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से प्रभावित गांवों की समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
देवरी में कांग्रेस पार्टी के इस शक्ति प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किसानों और आम जनता से जुड़े इन 15 प्रमुख मुद्दों पर सरकार क्या कदम उठाती है, या फिर आंदोलन और तेज होगा।
