अब नहीं मिलेगा टाइम का बहाना, Meta बना रहा है डिजिटल जुकरबर्ग, खुद बात करेगा आपका AI बॉस

Meta AI Of Mark Zuckerberg: AI अवतार आपके सामने खड़ा होकर आपसे बात करे, आपके सवालों के जवाब दे और बिल्कुल आपकी तरह रिएक्ट करे तो कैसा लगेगा? ये सच होने वाला है।
Meta is creating a digital Zuckerberg and your AI boss
Mark Zuckerberg (Source. Gemini)
Published on
Updated on

Mark Zuckerberg AI Avatar: अगर आपका खुद का AI अवतार आपके सामने खड़ा होकर आपसे बात करे, आपके सवालों के जवाब दे और बिल्कुल आपकी तरह रिएक्ट करे तो कैसा लगेगा? अब यह सिर्फ कल्पना नहीं रह गई है। टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Meta इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Meta का बड़ा दांव: 3D AI अवतार में दिखेंगे जुकरबर्ग

एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, Meta अपने CEO Mark Zuckerberg का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 3D वर्जन तैयार कर रही है। इस AI अवतार को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह कंपनी के कर्मचारियों से सीधे बातचीत कर सके और उनकी समस्याओं का समाधान भी दे सके। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट कंपनी के मल्टीबिलियन डॉलर के बड़े रणनीतिक बदलाव का हिस्सा है, जहां AI को केंद्र में रखा जा रहा है।

रियल टाइम बातचीत करेगा AI जुकरबर्ग

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 3D AI कैरेक्टर इतना एडवांस होगा कि कर्मचारी इसके साथ रियल टाइम में इंटरैक्ट कर सकेंगे। इस AI मॉडल को जुकरबर्ग की आवाज, हाव-भाव, बोलने का अंदाज और उनके पब्लिक स्टेटमेंट्स के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है। यानि भविष्य में आपको असली और AI जुकरबर्ग में फर्क करना मुश्किल हो सकता है।

खुद जुकरबर्ग कर रहे हैं टेस्टिंग

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि Mark Zuckerberg खुद इसकी ट्रेनिंग और टेस्टिंग में शामिल हैं। यह अभी शुरुआती स्टेज में है और पहले सामने आए "CEO Agent" प्रोजेक्ट से अलग बताया जा रहा है। इस AI क्लोन का मकसद सिर्फ बातचीत करना ही नहीं, बल्कि ऑपरेशनल कामों को आसान बनाना भी है जैसे तेजी से जानकारी निकालना और फैसले लेने में मदद करना।

Meta की लैब में चल रहा हाई-टेक प्रयोग

Meta की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स इस समय फोटोरियलिस्टिक AI कैरेक्टर्स बनाने पर फोकस कर रही हैं। हालांकि, इस तकनीक को विकसित करना आसान नहीं है क्योंकि इसके लिए भारी कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है। कंपनी वॉइस इंटरैक्शन को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है और इसी दिशा में उसने PlayAI और WaveForms जैसी कंपनियों का अधिग्रहण भी किया है।

अब हर क्रिएटर बना सकेगा अपना AI वर्जन

अगर यह प्रयोग सफल होता है, तो Meta भविष्य में कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को भी यह तकनीक उपलब्ध कराएगी। इससे वे अपने हाई-फिडेलिटी AI वर्जन तैयार कर सकेंगे। गौरतलब है कि Meta पहले ही AI Studio लॉन्च कर चुका है, जिससे क्रिएटर्स अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए AI चैटबॉट बना सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com